रुद्रपुर, जनवरी 7 -- पंतनगर। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की पहली उड़ान रद कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित मानकों से कम विजुअलिटी होने के कारण विमान को सुरक्षित उतारना संभव नहीं हो सका। इंडिगो की उड़ान संख्या-6 ई-73254 दोपहर 1 बजे पंतनगर पहुंचने वाली थी। इसको निरस्त करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कम दृश्यता की स्थिति में उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी जाती। उड़ान रद होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूरा किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.