नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पूड़ियां हर घर में बनाई और खाई जाती हैं, खासतौर पर अगर कोई फंक्शन हो या फिर मेहमानों को खाना खिलाना हो। पूड़ियां फूली हुई, थोड़ी खस्ता और कम तेल में बनी हुई अच्छी लगती है। लेकिन कई बार पूड़ियों में तेल ज्यादा सोख लेता है और फिर उनमें भी तेल का स्वाद आने लगता है। ऐसे में पूड़ी खाने का मजा पूरी किरकिरा हो जाता है। यूट्यूबर पूनम देवनानी ने खस्ता पूड़ियां और वो भी कम तेल में बनाने का तरीका बता दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ ट्रिक्स अपनाकर पूड़ियां बनाईं। इन हैक्स की मदद से न सिर्फ उनकी पूड़ी गोल-गोल फूल गई बल्कि कम तेल भी लगा। साथ ही कढ़ाही का तेल काला भी नहीं पड़ा। अक्सर पूड़ी बनाते समय कढ़ाही में तेल काला हो जाता है और फिर वो पूड़ी पर भी आ जाता है। अगर आप भी कम तेल में फूली हुई पूड़ियां बनाना चाहती हैं, तो कुछ ...