बोकारो, जून 15 -- बोकारो प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत बोकारो में "कम तेल की थाली-स्वस्थ भारत की खुशहाली" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने कम तेल और कम ईंधन की खपत से तैयार पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- कम तेल, कम ईंधन जागरुकता अभियान से दिया संदेशकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम की प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा ने कहा कि खाद्य तेल और ईंधन के सीमित उपयोग से भी पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं स्वस्थ रहकर परिवार और समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।महिलाओं की भागीदारी...