प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज। कम जमीन वाले परिवारों की पोषण सुरक्षा और आजीविका मजबूत करने के लिए बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में बुधवार को फल वाटिका प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों, किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने 1200 से 3000 वर्गफुट जमीन में वैज्ञानिक तरीके से छोटे बाग लगाने, उन्नत फलदार पौधों के चयन और प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. प्रेम माथुर, पूर्व निदेशक डॉ. शैलेंद्र राजन और नाबार्ड की डीडीएम शोभना सिंह ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पॉलीहाउस से बढ़ेगी किसानों की आमदनी:हुकुम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...