रांची, अगस्त 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल रोग के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय गरिमा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ी है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सुलभ व किफायती चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। राज्यपाल सोमवार को नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने सेवा सदन के संदेश- कम खर्च समुचित इलाज सही व्यवहार को चिकित्सा क्षेत्र में किफायत, गुणवत्ता और मानवीय संवेदना का महत्वपूर्ण संदेश बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ती चिकित्सा लागत के दौर में गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत और बढ़ गई है। इससे पहले राज्यपाल ने अस्पताल के सामुदायिक डायलिसिस विभाग का निरीक्षण किया...