कम खर्च, ज्यादा उत्पादन, किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे नैनो यूरिया और नैनो डीएपी
बांका, जून 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का तेजी से विस्तार हो रहा है और इसी कड़ी में नैनो उर्वरक किसानों के लिए एक प्रभावी विकल्प बनकर उभरे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से किसान न केवल उर्वरकों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं, बल्कि फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता में भी सुधार कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि, इन उर्वरकों का संतुलित उपयोग खेती को अधिक लाभकारी और पर्यावरण के अनुकूल बना सकता है। नैनो यूरिया एक तरल उर्वरक है, जो पौधों को आवश्यक नाइट्रोजन उपलब्ध कराता है। वहीं नैनो डीएपी फॉस्फोरस और नाइट्रोजन की पूर्ति करने में सहायक है। यह भी पढ़ें- उर्वरकों को करें संतुलित उपयोग, बढ़ेगी पैदावार पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में इनकी उपयोग दक्षता अधिक होती है। जहाँ सामान्य उर्वरकों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.