सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को राजकीय गेहूं क्रय केंद्र नौगढ़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के पंजीकरण, तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया व अभिलेखों की गहनता से जांच की। निरीक्षण में गेहूं खरीद की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। साथ ही केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू एवं समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों से सक्रिय संपर्क कर गेहूं खरीद में तेजी लाई जाए। उन्होंने केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित क...