फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। नहर कॉलोनी परिसर में आयोजित होने वाली भाकियू अराजनैतिक की बैठक में बिजली समस्या के साथ संगठन मजबूती पर चर्चा की गई किसानों ने मांग करते हुए कहा कि नलकूप कनेक्शन के स्टीमेट के धन को कम करने के साथ कम से कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि हाल ही में नलकूपों के कनेक्शन में शासन द्वारा 50 फीसदी तक स्टीमेट की धनराशि को बढ़ा दिया गया है जिसे किसान हितों में वापस लिया जाए कहा कि बिजली विभाग द्वारा बनाए जा रहे कृषि फीडरों में महज 10 घंटे की बिजली ही किसानों को मिल पा रही है जबकि कई क्षेत्रों में किसान 24 घंटे नलकूप पर ही रहकर गुजर बसर करते हैं मांग करते हुए कहा कि ऐसे किसानों को चिन्हित कर कम से कम रोशनी के लिए एक बल्ब का कनेक्शन भी दिया जाए जिससे किसानों को होने वाली समस्याओं से...