नई दिल्ली, मई 29 -- भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ लगातार अपने नए स्मार्टफोन्स को लेकर आ रहा है। अब कंपनी ने अपने आने वाले दो नए स्मार्टफोन्स Ai+ Nova 2 Neo 5G और Ai+ Nova 2 Pro 5G का डिजाइन आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया है। लॉन्च से पहले सामने आए इन दोनों फोन्स के डिजाइन काफी प्रीमियम है। जबकि इनकी कीमत बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में रहने की उम्मीद है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां से इनके डिजाइन की झलक देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Ai+ Nova 2 Pro 5G का डिजाइन काफी हद तक कंपनी के पहले लॉन्च हुए Nova 2 Ultra जैसा नजर आ रहा है, लेकिन इसमें कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं। फोन के बैक पैनल पर ड्यूल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और इसके ऊपर की तरफ वेंट जैसा डिजाइन देखने को मिलता...