कम उम्र में ही कमजोर हो रही लोगों की हड्डियां
मैनपुरी, अगस्त 8 -- बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, तनाव और कैल्शियम व विटामिन-डी की कमी के कारण अब कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगी हैं। स्थिति यह है कि 30 से 35 वर्ष की आयु में भी गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में इस तरह की बीमारी लेकर युवा पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में हड्डी एवं जोड़ संबंधी मरीजों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पहले ये समस्याएं अधिकतर बुजुर्गों में देखने को मिलती थीं, लेकिन अब बड़ी संख्या में युवा भी हड्डियों के दर्द, गठिया और जोड़ों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। अधिकांश लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर रहे हैं। पहले लोग छोटे-छोटे काम भी स्वयं करते थे, जबकि अब अन्य सुविधाओं के कारण शरीर की सक्रियता लगातार घट रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.