नई दिल्ली, फरवरी 25 -- कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम ही लोगों में डर बैठाने के लिए काफी है। आजकल तो इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। गंभीर बात ये है कि कैंसर अब युवाओं के बीच भी तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन खराब लाइफस्टाइल, प्रोसेस्ड फूड, नींद की कमी, स्ट्रेस, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव इसके पीछे की कुछ मुख्य वजह हैं। ऐसे में अगर अपने लाइफस्टाइल और खानपान में ही कुछ बदलाव कर लिए जाएं, तो कैंसर के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। जाने-माने गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे 5 फूड्स के बारे में बताया है, जो कैंसर के रिस्क को कम कर सकते हैं। डॉक्टर इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।पर्पल स्वीट पोटैटो (बैंगनी शकरकंद) डॉ सौरभ स...