कम उम्र में पति खोने वाली महिला को उपायुक्त ने दिया भरोसा बच्चे को अनाथालय भेजने की जरूरत नहीं
पलामू, जून 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू समाहरणालय सभागार में बुधवार को साप्ताहिक जन समाधान दिवस मनाते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और निदान की दिशा में पहल की। एक महिला ने उपायुक्त को बताया कि कम उम्र में ही उसके पति का निधन हो गया है। इसके बाद से वह अपनी डेढ़ वर्षीय बच्चे के पालन-पोषण के लिए गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही है। उसके पास बच्चे की देखभाल एवं भरण-पोषण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, इसलिए वह बच्चे को किसी अनाथ आश्रम में रखने को मजबूर हो रही है ताकि उसका भविष्य सुरक्षित रह सके। महिला की दर्द सुनकर उपायुक्त ने उसे भरोसा दिलाया कि प्रशासन उसके साथ खड़ा है और अब बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उपायुक्त ने मौके पर ही संबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.