सीतामढ़ी, मई 25 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। मौसम की मार से लीची की कम पैदावार हुई है। शाही लीची की मिठास बाजारों में धूम मचा रही है। चौक चौराहों पर लीची की बाजार सज चुका है।शाही लीची प्रति सैकड़ा 250 से लेकर 300 रुपये तक धरल्ले से बिक रही है। लीची उत्पादक अधिकांश किसानों को इस बार फल नहीं लगने से आर्थिक घाटा उठाना पड़ा है। इस बीच छिटपुट लीची के पेड़ों में फल लगे हैं। लीची का उत्पादन कम होने से मूल्य में इजाफा है। लीची व्यवसायियों द्वारा शाही लीची का खपत करने के बाद चाइना लीची की ओर है।हालांकि चाइना लीची बाजार की ओर रुख कर चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...