अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों से कम आय वाले परिवारों के छात्र-छात्राओं की ट्यूशन फीस में छूट प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में बताया गया है कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में संचालित महाविद्यालयों में ऐसे अनेक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदाओं अथवा माता-पिता की आकस्मिक मृत्यु जैसी परिस्थितियों के कारण भी विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित हो जाती है। ऐसे में उनकी शिक्षा की निरंतरता बनाए रखन...