शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक सुधार के तहत कक्षा छह से आठ तक 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को विशेष पढ़ाई कराई जाएगी। जिसके लिए सभी बीईओ आदेश जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस पहल से कमजोर छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी और बौद्धिक स्तर बढ़ेगा। साथ ही सभी पीरियड में 10 मिनट का आईसीटी आधारित प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। इस प्रशिक्षण में डिजिटल उपकरण और शैक्षिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से छात्रों को पाठ समझाने की तकनीक सिखाई जाएगी। बीएसए दिव्या गुप्ता बताया कि इस कदम से छात्रों की शैक्षिक योग्यता में सुधार और कठिन विषयों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...