फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अगवानपुर की साई कॉलोनी में एक 11वीं कक्षा के छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। परीक्षा में कम अंक आने को इसकी वजह माना जा रहा है। छात्र के आत्महत्या करने से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस के मुताबिक, साई कॉलोनी निवासी आयुष दिल्ली के सर्वोदय स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। उसके कम अंक आए थे। इससे वह परेशान हो गया था। सोमवार को वह अपने कमरे में सोने चला गया था। जब वह अपने कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसके कमरे के अंदर गए तो वह पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। छात्र को बीके अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा...