गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कम्हरियाघाट में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पुल के पास हुए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के पास खनन के मामले में नौ जनवरी को आईआईटी रूढ़की की टीम जांच करेगी। सेतु निगम ने आईआईटी रूढ़की को पत्र भेजकर जांच शुरू कराई है कि नदी क्षेत्र में खनन कराने से नदी की धारा मुड़ने का जोखिम है या नहीं। अब विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार निर्णय होगा कि वहां बंद किया गया खनन फिर शुरू होगा या नहीं। कम्हरियाघाट में यूपीडा के प्रोजेक्ट पर सेतु निगम ने जियो टेक्टसटाइल ट्यूब एवं शीट पायलिंग करके त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। इसमें प्रोजेक्ट में नदी की धारा सीधी करने के लिए कार्य किया जा रहा है, वहीं से कुछ दूरी पर संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में पड़ने वाली जमीन में बालू खनन का पट्टा कर दिया है। यूपीडा और स...