सिद्धार्थ, अक्टूबर 2 -- शोहरतगढ़। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी जनपद इकाई कमेटी की ओर से गुरुवार को तहसील मुख्यालय शोहरतगढ़ पर धरना प्रदर्शन कर कम्यूनिस्ट पार्टी नेता श्याम लाल शर्मा की अगुवाई में तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपा। मुख्य चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर 26 सितम्बर से दो अक्टूबर तक देश व्यापी विरोध के तहत शोहरतगढ़ में भी भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। कम्यूनिस्ट पार्टी के जनपदीय पदाधिकारी श्याम लाल शर्मा समेत शिवशंकर चौधरी, बृज बिहारी, बिक्री भारती, दुर्गावती, सुरेन्द्र नाथ, खेदू , शिव पाल आदि सहित अन्य कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीईसी को हटाने के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने...