देहरादून, जून 21 -- नई टिहरी। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र पुरोहित के नेतृत्व में, पार्टी की एक प्रतिनिधि मण्डल ने जनपद टिहरी के विकासखंड प्रतापनगर के देवल गांव के दलित नौजवान केतन लाल की विगत दिनों हुई नृशंस हत्या को लेकर, उनके घर जाकर परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना दर्ज कर ढांढस बंधाया। पार्टी की टीम में अन्य जिला सचिव टिहरी कामरेड भगवान सिंह राणा, राज्य कमेटी सदस्य कामरेड पुरूषोत्तम बडोनी, टिहरी जिला कमेटी के सदस्य कामरेड जबर सिंह नेगी और ब्रांच कमेटी लम्बगांव के वरिष्ठ साथी कामरेड सुमेर सिंह रावत शामिल रहे। पार्टी प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक केतन लाल के माता पिता को आश्वासन दिया कि मामले में पार्टी निशुल्क रूप से किसी भी प्रकार की कानूनी सहायत देने को तैयार है, प्रतिनिधि मण्डल ने टिहरी जिला प्रशा...