किशनगंज, जनवरी 7 -- दिघलबैंक। निज संवाददाता ग्रामीण युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सही करियर दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट द्वारा दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत में कम्यूनिटी लाइब्रेरी सह करियर डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में ठाकुरगंज विधानसभा से विधायक गोपाल अग्रवाल ,प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघलबैंक बप्पी ऋषि और अंचलाधिकारी गरिमा गीतिका तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा मौजूद रहीं। मौके पर मौजूद प्रोजेक्ट पोटेंशियल ट्रस्ट के सह-संस्थापक अबोध कुमार ने संस्था के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र एचडीएफसी परिवर्तन स्माल ग्रांट प्रोग्राम 2025-26 के सहयोग तथा जीविका के साथ साझेदारी में स्थापित क...