बागपत, मार्च 10 -- बड़ौत। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि किसी भी शक्तिशाली देश द्वारा अपने से कमजोर देश पर आक्रमण कर सत्ता हथियाना उचित नहीं है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर जबरदस्ती उसके आय के स्रोत पर कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है, जो की बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोनों देशों का विरोध करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद यूनुस, रामनिवास, अरविंद शर्मा, नीरज गुप्ता, अतीक अहमद, हारून अहमद, दिनेश, सुखपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...