मऊ, मई 17 -- मऊ। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल की ओर से कौड़ी बिल्डिंग रौजा स्थित भाकपा कार्यालय पर शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय महिला फेडरेशन की उत्तर प्रदेश इकाई की संरक्षिका आशा मिश्रा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक जताने वालों में राम सोच यादव, पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, राज्य काउंसिल सदस्य देवेंद्र मिश्रा, राम अवतार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, राम जीत चौहान, अवतारी शर्मा, शमशाद अहमद आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...