जौनपुर, मई 23 -- जौनपुर, संवाददाता। बक्शा क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में टावर से गिरकर हुई श्रीप्रकाश यादव की मौत के मामले में परिजनों से मिलने के जा रहे कम्युनिस्ट नेता उदल यादव को पुलिस ने रोक दिया। उनके साथियों को भी पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया गया। कम्युनिस्ट नेता ने इस पूरे मामले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और राजस्व व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि जिस परिवार की जमीन का विवाद 10-12 वर्षों से चल रहा था, जो लगातार तहसील और कलक्ट्रेट का चक्कर काट रहा था, उसकी निष्पक्ष सुनवाई आखिर क्यों नहीं हुई? यदि समय रहते राजस्व विभाग ने पारदर्शी तरीके से विवाद का निस्तारण किया होता तो शायद एक युवक को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। यह भी पढ़ें- जमीन पैमाइश से असंतुष्ट युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, 7 घंटे बाद अफसरों के सामने गिरकर मौत उन्होंने कहा कि...