बेगुसराय, जून 10 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे कॉलोनी गढ़हरा में वर्षों से कम्युनिटी हॉल की मांग का सपना पूरा होने वाला है। चौराहा में पार्क के पास कम्युनिटी हॉल बनकर लगभग तैयार है। इस संबंध में कार्य निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि हॉल बनकर तैयार है। इसमें बिजली का काम चल रहा है। चालू माह में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। करीब दो हजार रेलकर्मी और वाले परिवार के बीच इस कम्युनिटी हॉल का काफी महत्व होगा। इसमें लोग शादी, सम्मेलन, कार्यक्रम आदि कर पाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...