लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों (सीआरएस) को बुनियादी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक रणनीति बनाई जाए, जिसके तहत सभी स्टेशन एकजुट होकर सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करेंगे। इसका मकसद सरकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाना है।केजीएमयू स्थित कम्युनिटी रेडियो स्टेशन गूंज परिसर में मंगलवार को अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने की। डॉ. केके सिंह ने बताया कि अब केवल स्थानीय स्रोतों पर निर्भर रहने के बजाय केंद्रीय व राज्य स्तरीय विभागों के साथ संवाद बढ़ाया जाएगा। स्टेशनों के तकनीकी उन्नयन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...