कम्युनिटी पुलिसिंग में दिव्यांगों व बुजुर्गों का जाना हाल
कुशीनगर, जून 24 -- पडरौना। एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के तहत मंगलवार को पटहेरवा व विशुनपुरा थाने की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों एवं दिव्यांगों से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने उनका कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध एवं दिव्यांगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधित उपायों की जानकारी दी। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.