शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- सरही गांव में खेत पर काम के दौरान कम्बाइन की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही है। रविवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी 62 वर्षीय मनोरमा देवी गेहूं के खेत पर गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव के अशफाक उर्फ राना और इखलाख कम्बाइन से गेहूं काटते हुए उनके खेत की ओर बढ़े। बताया गया कि महिला ने मशीन रोकने को कहा, लेकिन आरोपियों ने कम्बाइन आगे बढ़ा दी। इससे वह उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर प्रियांक जैन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और ग्रामीणों से जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.