सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- पचमोहनी, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रजवापुर उर्फ बेलवा गांव में शनिवार रात कम्बाइन मशीन की चपेट में आने से घायल हुए युवक की रविवार सुबह मौत हो गई। परिवारीजन उसका जिला अस्पताल में इलाज करा रहे थे। युवक की मौत के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। रजवापुर उर्फ बेलवा गांव में शनिवार रात गेहूं की कटाई के लिए कम्बाइन मशीन से काम चल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी मोहम्मद इस्तखार (22) पुत्र शब्बीर भी वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह कम्बाइन मशीन पर चढ़ गया था। इसी दौरान उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवारीजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। युव...