पटना, मार्च 10 -- बिहार कम्प्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य के उच्च माध्यमिक (प्लस टू) विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की विभिन्न सेवा-संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सौंपा। एसो. ने ज्ञापन के जरिए विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान का लाभ प्रदान करने की मांग की। संगठन के प्रदेश सचिव श्रीपति कुमार ने कहा कि कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों के लिए अंतर-जिला तथा जिला के अंदर स्थानांतरण की स्पष्ट व्यवस्था करने तथा विशेष परिस्थिति में आपसी सहमति के आधार पर स्थानांतरण की अनुमति दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.