गोंडा, अप्रैल 3 -- छपिया। वीपी महाविद्यालय में सांसद निधि से बने कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव, विशिष्ट अतिथि व विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय और निसार अहमद ने किया। करीब आठ लाख की लागत से बना लैब आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मुख्य अतिथि ने बताया कि लैब के निर्माण से छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर की शिक्षा में आसानी होगी। डॉ. प्रकाश चन्द्र , रामजी श्रीवास्तव, सच्चिदानन्द पाण्डेय, राघवेन्द्र मिश्रा, अन्नू मिश्रा, विजय दत्त सिंह, शिवकुमार राजू, जनक लाल यादव, गनेश यादव, परशुराम राजभर, सुखराम रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...