फतेहपुर, जुलाई 8 -- फतेहपुर, संवाददाता। डिजिटल उपकरणों की खरीद अब पहले से अधिक महंगी हो गई है। पिछले एक वर्ष में कम्प्यूटर, लैपटाप, प्रिंटर के साथ हार्ड डिस्क, एसएसडी, पेन ड्राइव जैसे स्टोरेज डिवाइसों के दाम लगातार बढ़े हैं। इसके अलावा रैम, प्रोसेसर, मदरबोर्ड, यूपीएस, मॉनीटर, कीबोर्ड, माउस, कैबिनेट और प्रिंटिंग पेपर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि अधिकांश हार्डवेयर आयातित होने के साथ ही माल ढुलाई और कच्चे माल की लागत बढ़ने का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: दो माह में फिर महंगे हुए कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर, बढ़ी पढ़ाई-कारोबार की लागतकीमतों में वृद्धि दोआबा में सामान्य लैपटॉप पर दो से छह हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी के साथ डेस्कटॉप कम्प्यूटर की कीमतें तीन से पांच हजार रुपये तक बढ़ी हैं। प्रिंटर मा...