कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में 10 जुलाई तक करें आवेदन
सोनभद्र, जुलाई 8 -- सोनभद्र। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वर्ष 2026-27 में नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रूपये से अधिक नहीं है, वे 10 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत उसकी प्रति डाउनलोड कर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र में हार्डकॉपी जमा करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- ओ-लेवल, सीसीसी प्रशिक्षण की प्रवेश तिथि बढ़ी यह भी पढ़ें- नि:शुल्क ओ-लेवल व सीसीसी प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.