बाराबंकी, मार्च 20 -- टिकैतनगर। कस्बा टिकैतनगर में शुक्रवार की सुबह एक कम्प्यूटर इंस्टीट्यिूट में अचानक आग लग गई। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। कस्बा टिकैतनगर में ऋषि गुप्ता का कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट संचालित है। गुरुवार की रात वह कम्प्यूटर सेंटर बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उन्हें पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उनके कम्प्यूटर इंस्टीट्यिूट से धुआं निकल रहा है। वह आनन-फानन मौके पर पहुंचे। सेंटर खोला तो अंदर धुआं था और आग की लपटें निकल रही थी। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक अंदर रखा पूरा सामान ...