चंदौली, अप्रैल 2 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होने प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। सत्र शुरू होने के दूसरे दिन गुरुवार को भी स्कूलों में बच्चों को तिलक रोरी लगाकर स्वागत किया गया। इस क्रम में चहनियां विकास खंड के कम्पोजिट स्कूल हृदयपुर में भी गुरुवार को नव प्रवेशी बच्चों का प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव तथा शिक्षकों ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रधानाधापक वीरेंद्र सिंह ने बताया की नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। बच्चों का प्रवेश भी कराया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार माह अप्रैल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान 6 से 14 आयु वर्ग के बचों का नामांकन स्कूल में कराया जाएगा।इस अवसर पर नंद कुमार शर्...