मुजफ्फर नगर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ठा. अमित सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण मे बरती जा रही अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराकर निर्माण ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाने की मांग की। भाकियू के तहसील अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ग्राम राजपुर छाजपुर में बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण की उप जिलाधिकारी ने 20 फरवरी को मौके पर जाकर जांच की थी। जांच के दौरान भी निर्माण मे लगे राजमिस्त्री द्वारा पीली ईंटो के अलावा चिनाई में मिट्टी युक्त कोरसेन्ट का प्रयोग किया जा रहा था। ऐसी दशा में भविष्य मे छात्र/छात्राओ के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। भाकियू पदाधिकारियों ने जांच होने तक निर्माण...