मऊ, अप्रैल 9 -- मऊ, संवाददाता। कम्पोजिट विद्यालय ताहिरपुर पर बुधवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक जमाल अख़्तर और उपेन्द्र नाथ तिवारी को भावभीनी विदाई भी दी गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं, इसलिए बच्चों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हम सभी का दायित्व है। विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री अरविंद कुमार आर्य ने कहा कि आज के दौर सभी लोगों को शिक्षित होना बहुत ही आवश्यक है। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा प्रदान कर सकता है। ग्राम प्रधान काशी नाथ यादव ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया। साथ ही साथ विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग करने का भी आ...