हाजीपुर, मई 4 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट और मैट्रिक की कम्पार्टमेन्टल सह विशेष सैद्धांतिक परीक्षा में मंगलवार को कुल 120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर परीक्षा 3 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में 35 एवं मैट्रिक की परीक्षा 5 केन्द्रों पर 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। मुख्य परीक्षा की तरह दूसरे दिन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालित की गई। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नही मिली। हालांकि प्रथम पाली में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही।

परीक्षा की प्रक्रिया दोनों परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक संचालित की गई। इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम पाली में भौतिकी, साइकोलॉजी, इंटर्नशीप और द्वितीय पाली में एग्रीकल्चर, म्यूजिक, हिंदी विषय की परीक्षा स्वच्छ, शा...