बुलंदशहर, जून 5 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह जून शनिवार से शुरू हो रही है। पात्र परीक्षार्थी 27 जून की रात 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि परिषद के सचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट के लिए परीक्षार्थी एक अनुत्तीर्ण विषय में व कम्पार्टमेंट में दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के ऐसे परीक्षार्थी जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं, वे आवेदन के पात्र होंगे। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं...