देवघर, जनवरी 6 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के शेखपुरा स्थित रामलीला मैदान में झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमलता देवी ने की। बैठक में प्रदेश के मुख्य संरक्षक इतवारी महतो व प्रदेश अध्यक्ष गायत्री देवी मौजूद थे। मौके पर अतिथियों ने कहा कि सभी जिले में जल सहिया संघ का गठन किया जाएगा। कमेटी गठन के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में जलसहिया संघ को मजबूत किया जाएगा। प्रखंडों में कार्यरत जल सहिया के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। जिसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगा और इसको लेकर जल्द ही एक बड़ा आंदोलन संघ द्वारा किया जाएगा। जलसहिया को उनका हक व अधिकार दिलाया जाएगा। सरकार द्वारा पंचायत में कार्यरत जलसहिया को मात्र दो हजार रुपए मानदेय दिया जाता ह...