शामली, जून 2 -- थाना क्षेत्र के टपराना गांव में कमेटी के पैसों के लेन-देन को लेकर ग्राम प्रधान के घर पर चल रही बातचीत के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी फैजान पुत्र सलीम, जीशान पुत्र सलीम, सलमान पुत्र महबूब, उम्मेद पुत्र आलियास, दानिश पुत्र अशफाक, अतहर उर्फ सोनू पुत्र सानू तथा सुहेल समेत कुछ लोग ग्राम प्रधान के घर पर कमेटी के पैसों के संबंध में बातचीत करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- कमेटी के पैसों को लेकर संघर्ष, कई घायल इसी दौरान कमेटी के पैसों पर लगाई गई पेनल्टी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमक...