कटिहार, जनवरी 13 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि ठाकुरबाड़ी में वर्तमान संचालन समिति के कार्य प्रणाली के विरोध में बारसोई बाजार की जनता ने रविवार की शाम बैठक की। वर्तमान संचालन समिति के सदस्य और बारसोई बाजार के नागरिक सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। बताते चलें कि ठाकुरबारी परिसर में आयोजित उक्त बैठक में वर्तमान संचालन समिति द्वारा उत्तर की दिशा में दुकान के लिए नया कटरा बनाया जा रहा था। लोगों का कहना है कि एक तो पहले ही दक्षिण दिशा में कई दुकानें बनाई गई है,जिससे मंदिर पीछे पड़ गया है। इन्हीं सब कारणों से बाजार वासियों ने कमेटी का विरोध किया है। बैठक में तू-तू, मैं-मैं और हंगामा भी हुआ। अंत तक कई प्रस्ताव के बाद बैठक सम्पन्न किया गया। जिसमें ठाकुरबाड़ी परिसर में व्यवसाय के लिए अब कटरा का निर्माण नहीं होगा, पूर्व की भांति दक्षिण दिशा और उत्तर दिश...