हापुड़, मार्च 10 -- कमेटी के नाम पर 20 सदस्यों के महिला समेत तीन आरोपी दो करोड़ रुपये की ठगी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित एसपी से मिले और मामले की शिकायत की। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आदेश पर थाना देहात पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव असौड़ा निवासी गजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि गांव के ही चीनू उर्फ प्रेमचंद, बनवारी लाल सैनी और बनवारी की पत्नी कश्मीरी ने गांव के लोगों से कमेटी के नाम पर रुपये जमा कराए थे। कमेटी पूरी होने पर प्रत्येक सदस्य को दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था। कमेटी के रुपये का समय पूरा होने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए और देने का आश्वासन देते रहे।आरोप है कि रुपये पिछले एक साल से रुपये वापस लेने का प्रसास कर रहे थे, लेकिन रुपये मांगने...