अमरोहा, जून 7 -- बेटा पैदा होने पर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव गलसुआ में शनिवार सुबह एक घर से बधाई लेकर लौट रहे किन्नरों पर रास्ते से गुजरते वक्त किसी ने कमेंट कर दिया। कमेंट पर भड़के किन्नरों ने ईंट उठाकर मार दी। ईंट लगने से मदरसे का छात्र घायल हो गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो किन्नर अपनी कार में बैठकर भाग निकले। थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह सैदनगली निवासी 5-6 किन्नर कार में सवार होकर गांव में बधाई लेने पहुंचे थे। कार गांव के बाहरी छोर पर खड़ी कर दी। एक घर में बधाई के दौरान गाने -बजाने के बाद किन्नर कार की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घर से निकलते ही किन्नरों के पीछे बच्चों का झुंड हो लिया। बच्चे किन्नरों पर...