देवरिया, सितम्बर 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा कमीशन बढ़ाने पर रामपुर कारखाना ब्लाक के कोटेदारों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच धन्यवाद जताया। उन्होंने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित धन्यवाद व आभार ज्ञापन दिया। प्रदेश सरकार ने पिछले माह कोटेदारों का कमीशन बढ़ाया था। सालों से कोटेदार राशन का कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे थे।फेयर प्राइस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत मणि व कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में कोटेदारों ने प्रदेश सरकार द्वारा कमीशन बढ़ाने पर कलेक्ट्रेट पहुंच आभार जताया। उन्होंने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को मुख्यमंत्री को संबोधित आभार व धन्यवाद ज्ञापन दिया। इसमें कहा है कि कोटेदार लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री व खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पा...