कमीशन बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर रहे कोटेदार
जौनपुर, अगस्त 6 -- जौनपुर, संवाददाता। कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को जिले उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने राशन वितरण ठप कर दिया। किसी दुकान पर एक छंटाक गेहूं चावल राशन कार्ड धारकों में वितरित नहीं किया गया। राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कोटेदार संघ के जिला उपाध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय ने बताया कि पूरे दिन राशन वितरण के लिए प्रयोग की जाने वाली ई-पाश मशीन बंद रखी गई। हालांकि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर गुरुवार से राशन वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोटेदारों को मात्र 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जा रहा है। जबकि दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, गोवा सहित कई राज्यों में लगभग 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कमीशन को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन उन्होंने कहा कि इसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.