रांची, सितम्बर 28 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरकारी राशन डीलरों को कमीशन का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। प्रखंड डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन महतो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023 से अब तक डीलरों के कमीशन का भुगतान नहीं हुआ है। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राशि आवंटित की जा चुकी है। मई 2026 में भुगतान का निर्देश भी जारी किया गया था, इसके बावजूद अब तक कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। पवन महतो ने बताया कि कमीशन नहीं मिलने के कारण कई डीलरों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के एक डीलर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपनी पत्नी का उचित इलाज नहीं करा सके, जिससे उनकी पत्नी का निधन हो गया। उन्होंने सरकार से बकाया कमीशन राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्ता...