रामपुर, अगस्त 6 -- कोटेदार सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने वर्तमान कमीशन नब्बे रुपये से बढ़ाकर दो सौ तीस रुपये प्रति क्विंटल की मांग को लेकर बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुमार को सौंपा। बुधवार तहसील टांडा, सैदनगर क्षेत्र के समस्त सरकारी राशन विक्रेता कोटेदार तहसील में एकत्र हुए उसके बाद सभी ने कोटेदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुमार गौरव को देते हुए मांग की है। उनकी कमीशन में नब्बे रुपये प्रति कुंतल लाभांश को बढ़ाकर हरियाणा, दिल्ली, गोवा, उत्तराखंड आदि राज्यों की तरह दो सौ रुपये से दो सौ तीस रुपये प्रति कुंतल किया जाए और न्यूनतम आय गुजरात राज्य आदि की तर्ज पर न्यूनतम मासिक आय तीस हजार रुपये प्रति माह की गारंटी दी जाय। यह भी पढ़ें- Morad...