बाराबंकी, जून 18 -- सूरतगंज, संवाददाता। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और मातृ-शिशु सेवाओं के बीच निजी अस्पतालों में मरीज भेजने के नाम पर कथित कमीशनखोरी का खेल सामने आया है। बुधवार देर शाम सूरतगंज के एक निजी अस्पताल में आशा कार्यकर्ता और अस्पताल संचालक के बीच कमीशन को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर सूरतगंज सीएचसी अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कराने को टीम गठित कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मसौंडा गांव निवासी प्रसूता निधि पत्नी संदीप वर्मा एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। आरोप है कि देर शाम प्रसूता का हालचाल जानने पहुंची गांव की एक आशा कार्यकर...