मुंगेर, जुलाई 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गुरुवार को अखिल भारतीय साधारण बीमा अभिकर्ता संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर नेशनल इंश्योरेंस के अभिकर्ताओं ने कमीशन एवं इंसेंटिव में की गई कटौती के विरोध में हड़ताल की। इसी क्रम में नेशनल इंश्योरेंस की मुंगेर शाखा में भी अभिकर्ताओं ने सफलतापूर्वक हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराया। हड़ताल के दौरान अखिल भारतीय साधारण बीमा अभिकर्ता संघ, मुंगेर इकाई के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद एवं सचिव अमित कुमार ने शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कमीशन एवं इंसेंटिव में की गई कटौती वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि, इस निर्णय से अभिकर्ताओं की आजीविका प्रभावित होगी, इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- अभिकर्ताओं की सांकेतिक हड़ताल से बीमा व्यवसाय रहा प्रभावित इस अवसर पर संघ की ओर से जुगल किशोर, आशिफ अनवर, ग...