मुजफ्फर नगर, मई 28 -- मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह व महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने बताया कि कचहरी प्रांगण में एमडीए द्वारा तैयार कराई गई सड़कों का लोकार्पण 29 मई को सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय द्वारा कराया जाएगा। कचहरी प्रांगण में पिछले काफी समय से अधिवक्ताओं के चैम्बरों के आगे सड़कें काफी टूटी हुई थी, जिससे अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा आम जनमानस को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन सड़कों के निर्माण की मांग डीएम व एमडीए विभाग से की गई थी, जिस पर डीएम व एमडीए विभाग द्वारा उक्त सड़कों का निर्माण कराया गया। कचहरी प्रांगण में बनाई गई सड़कों का लोकार्पण सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय द्वारा 29 मई को कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.